महासमुन्द

जातिवाद के बढ़ते खतरे पर आस्था की परिचर्चा
25-Oct-2023 2:26 PM
जातिवाद के बढ़ते खतरे पर आस्था की परिचर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 अक्टूबर।
आस्था साहित्य समिति महासमुंद द्वारा जातिवाद के बढ़ते खतरे विषय पर साहित्यकार डॉ. साधना कसार के निवास स्थान में परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहित्यकार आनंद तिवारी पौराणिक ने कहा कि जातिवादी मानसिकता से सामाजिक सौहाद्र्र के विखंडन का खतरा होता है। उन्होंने कहा कि जातिवादी मानसिकता सामाजिक सद्भावए एकता व समरसता में प्रबल बाधक है।

इस अवसर पर एसआर बंजारे ने कहा कि जातिवादी स्लोपाइजन की तरह समाज को घृणित बना रहा है। साहित्यकार श्रीमती सौरिन चन्द्रसेन ने कहा कि विविध धर्म, विविध जाति, भाषा बोली, खानपान, विविध परिवेश भारत की समृद्घि का प्रतीक है। जातियों के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिये ।

वयो वरिष्ठ साहित्यकार आशा मानव द्वारा विचार रखते हुए कहा कि आज जातिवाद में जो बुराईयां आ गई हैं, उन्हें दूर करके व्यवस्था को देशोत्थान के योग्य बनाना चाहिये। वर्तमान में जाति व्यवस्था कमजोर हो रही है। अंतर जातीय विवाह इसका ज्वलंत उदाहरण है। डॉ. साधना कसार ने कहा कि ईश्वर ने मानव को बनाया लेकिन जाति को मानव की संकीर्णता ने बनाया है। जातिवाद आज हमारे विकास के लिये रोड़ा है। शिक्षा एवं वैचारिक सोच के माध्यम से जातिवाद के खतरे को कम किया जा सकता है। 

अधिवक्ता भरत सिंह कसार ने कहा कि हम सब कर्म प्रधान होने से भारतीय हैं। इसलिये जातिवाद के आधार पर तुष्टिकरण के कॉत्य को समाप्त किया जाना चाहिये। इस अवसर पर साहित्यकार कमलेश पाण्डेय ने भी जातिवाद के बढ़ते खतरे पर विचार व्यक्त किया। उक्त जानकारी साहित्यकार कमलेश पाण्डेय ने दी है।


अन्य पोस्ट