‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 नवंबर। लोगों की बेहतर सेहत और उनकी इम्युनिटी सिस्टम को बेहतर करने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, खेल विभाग, खेल संघ तथा विभिन्न विभागों के सहयोग से गुड मॉर्निंग महासमुंद का आयोजन स्थनीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में कल शनिवार सुबह 7 से 8.30 बजे तक किया गया। जिसमें हैंडबाल, हॉकी, खो खो, कबड्डी, नेटबॉल, रस्सा कसी, फुटबॉल, बॉल बैडमिंटन, नेटबॉल, बास्केटबाल, वॉलीबाल, क्रिकेट खेल के साथ पारंपरिक गतिविधियां आयोजित हुई।
खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि आयोजन में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संघ, नवकिरण अकादमी, सत्यम योगा अकादमी, पुलिस लाईन, ग्राम पंचायत खट्टी, आदिवासी बालिका व बालक छात्रावास, अधिकारी, कर्मचारी व नागरिक सहित 600 से अधिक प्रतिभागियों ने गुड मॉर्निंग महासमुंद में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया।
सत्य नारायण दुर्गा व देवेंद्र दीवान के मार्गदर्शन में सत्यम योग एकेडमी महासमुंद द्वारा एडवांस योगासन पूर्ण धनुराशन, पूर्ण चक्राशन, त्रि विक्रमाशन, भू नमन आसान का प्रदर्शन किया गया, जिसमें 5 अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी वरुण, देवेंद्र, गुणवंत, तिलक, तेजस्विनी शामिल रहे।
इसी तरह अफजल अय्यूबी के मार्गदर्शन में फुटबॉल का अभ्यास किया गया। जिसमें वेडनर मेमोरियल स्कूल के खिलाड़ी शामिल हुए। सै. इमरान अली के मार्गदर्शन में हैंडबाल खेला गया जिसमें शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय के खिलाड़ी, खेल संघ के खिलाड़ी शामिल हुए जिसमें कान्हा, शिवम, सितेंद्र, चंद्रकांत,उदय मंडल, रोशन, सकलेन, मोनू, चंदन का अच्छा प्रर्दशन रहा, कुलेश्वर चंद्राकर शामिल हुए।
वहीं आकाश सोनी के मार्गदर्शन में नेटबॉल व बॉस्केटबॉल खेला गया। जिसमें ओजश्वी चंद्राकर, खुशबू साहू, योजना रंगारी, तारिणी साहू, सौम्या खान, हेमा साहू, सिद्धार्थ साहू, सिद्धार्थ चंद्राकर, आशीष शर्मा, शेखर, पारख ने अच्छा प्रदर्शन किया।
जमसेद रजा के मार्गदर्शन में क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें लॉरेंस एंटोनी, जीनस जॉन, तबरेश खान, तोरण ध्रुव, जावेद खान, वैभव का अच्छा प्रर्दशन रहा। वॉलीबाल में ग्राम पंचायत खट्टी, पुलिस लाईन, शिक्षा विभाग, सेंट पीटर्स चर्च की टीम के मध्य मैच खेला गया, जिसमें तोरण यादव, अमित साहू, रघुनंदन हरवंश, छत्रपाल सिन्हा, प्रवीण प्रधान, हेमंत ध्रुव ने अच्छा प्रदर्शन किया।
प्रभात सेठ, भूषण साहू के मार्गदर्शन में बॉल बैडमिटन का मैच खेला गया। जिसमें लोकेश साहू, ओम, कान्हा का अच्छा प्रर्दशन रहा।