महासमुन्द

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर छापेमारी,
26-Nov-2023 2:56 PM
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर छापेमारी,

शराब बनाने के बर्तन व  महुआ पास जब्त कर पुलिस को सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा /महासमुंद, 26 नवंबर।
बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुनसुनिया में शनिवार को गांव में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। महिलाएं अवैध रूप से महुआ शराब बनाने वालों के ठिकानों में पहुंच गईं। इस दौरान उन्हें शराब बनाने के बर्तन और महुआ पास भी मिले। सभी सामग्री को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया। 

सुनसुनिया गांव की महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब से गांव का माहौल बिगड़ रहा है। आए दिन घरेलू विवाद और परिवार में लड़ाई झगड़े हो रहे हैं। इससे परेशान होकर शनिवार को गांव की सभी महिला एकजुट हो गईं। अवैध रूप से महुआ शराब बनाने वाले 7 ठिकानों पर छापेमारी की।

छापे के दौरान महिलाओं ने शराब बनाने क उपयोग में लाएं जाने वाले बर्तन, ड्रम, महुआ पास समेत कई सामग्रीयों की जब्ती कर गांव के बीच रंगमंच पर एकत्रित कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया है।

बागबाहरा थाना प्रभारी मुकेश साहू ने बताया है कि शराब से सबसे ज्यादा महिलाएं पीडि़त हैं। इसे महिलाओं के सहयोग से ही रोका जा सकता है। ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की शिकायतें आये दिन मिलती रहती हैं।

उन्होंने कहा कि जब कभी कार्रवाई करने टीम जाती है, तो आरोपी मौके से भाग निकलते हैं। गांव में महुआ शराब का अवैध कारोबार को रोकने के लिए गांव वालों को ही पहल करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस महिलाओं के बताए अनुसार ही अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही है।
 


अन्य पोस्ट