महासमुन्द
आईईएस परीक्षा में पोखराज नायक का 28वां स्थान
25-Nov-2023 4:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 नवंबर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग परीक्षा में पोखराज नायक ने 28वां स्थान प्राप्त कर अंचल का नाम रोशन किया है।
मिली जानकारी अनुसार पोखराज लोक निर्माण विभाग में उप अभियंता के पद पर पदस्थ जय सिंह नायक के पुत्र हैं। बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी पोखराज ने आईआईटी मद्रास से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।
संघ लोक सेवा आयोग में स्थान प्राप्त करने पर परिवारजनों सहित मित्रों शुभचिंतकों व समाज के नागरिकों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है। कांग्रेस पार्टी से वरिष्ठ नेता नूतन अग्रवाल ने पोखराज के घर जाकर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। पोखराज ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे