महासमुन्द
यातायात व्यवस्था सुधारने कलेक्टर- एसपी से मिले चेंबर के सदस्य
26-Nov-2023 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कारोबारियों को पालिका टीम ने दी समझाइश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद 26 नवंबर। महासमुंद के चौक में हुई दुर्घटना के बाद से जनता में आक्रोश है। चेम्बर ऑफ कॉमर्स सहित बायपास निर्माण संघर्ष समिति ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने कलेक्टर- एसपी से मुलाकात की।
इधर, व्यवस्था सुधार की कड़ी में पालिका की टीम भी बरोंडा चौक से अंबेडकर चौक तक फुटपाथ पर व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों को समझाइश देने निकली।
सीएमओ टामसन रात्रे ने बताया कि फुटपाथ पर व्यवसाय करने और अन्य व्यापारियों द्वारा सडक़ तक दुकान लगाने के कारण राहगीरों को परेशानी होती है और सडक़ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए पालिका की टीम उन्हें समझाइश देने निकली है। बाद उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे