महासमुन्द

प्रकाश पर्व पर निकाली शोभायात्रा
26-Nov-2023 3:08 PM
प्रकाश पर्व पर निकाली शोभायात्रा

महासमुंद , 26 नवंबर। पखवाड़े भर शबद गायन तथा कीर्तन के बाद  गुरूनानक देव जी के जन्मोत्सव पर गुरुद्वारे में अटूट लंगर का आयोजन किया गया है। कल संतों की अगुवाई में पंज प्यारों द्वारा हाथों में खडग़ धारण कर शोभायात्रा निकाली गई। 

इसके पूर्व सिख समाज की युवतियां झाडू लगाती हुई साहब का सम्मान कर रही थी। सिख युवा रास्ते पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत कर रहे थे। इसके ठीक पीछे सिख महिलाएं शब्द कीर्तन गाती हुई शोभा यात्रा का सम्मान बढ़ा रही थीं। 

सिख समाज में प्रकाश पर्व को लेकर उत्साह है। लोहिया चौक प्रांगण में भी गुरु नानक देव के चित्र के समक्ष शहर के लोहिया चौक पहुंची।  यहां सर्व हिन्दू समाज ने जलपान तथा पुष्प माला से शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं नेहरू चौक में जमकर आतिशबाजी की गई। इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहों से होते. हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची। सोमवार को गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए सिख समाज ने जोरदार तैयारी की है। 

 


अन्य पोस्ट