महासमुन्द

राइस मिल से साढ़े 52 हजार की चावल चोरी
27-Nov-2023 2:44 PM
राइस मिल से साढ़े 52 हजार की चावल चोरी

महासमुंद, 27 नवंबर। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम देवलभांठा में स्थित श्री साईं राइस मिल से 52 हजार 500 रुपए के चावल की चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है।

 ग्राम गिधापाली भूकेल निवासी देवेंद्र पटेल पिता दिलीप पटेल श्री साईं राईस मिल देवलभांठा को संचालित करता है। बीते 24 नवम्बर को शाम करीब 6 बजे देवेंद्र मिल में ताला बंद करके वापस गांव गिधापाली आ गया था। देवेंद्र 25 नवम्बर को सुबह 6 बजे मिल का ताला खोलकर अंदर गया और देखा कि मिल के अंदर थप्पी किए गए चावल ढेरी में से करीबन 35 बोरी उसना चावल जो कि 50 किलोग्राम का बोरी था।

 कोई अज्ञात चोर चावल को चोर कर ले गया है। चोरी हुए चावल की कीमत 52 हजार 500 रुपए बताई जा रही है।


अन्य पोस्ट