महासमुन्द

सडक़ दुर्घटना से बचने यातायात नियमों का पालन जरूरी-डॉ.रश्मि
27-Nov-2023 2:54 PM
सडक़ दुर्घटना से बचने यातायात नियमों का पालन जरूरी-डॉ.रश्मि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 नवंबर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. रश्मि चंद्राकर ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि आज युवाओं ने तेज गति से और बिना हेलमेट बाइक चलाने को फैशन बना लिया है। इसके कारण वे दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए ही नियमों के पालन की अपील करती हैं। दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं। इसलिए हमें अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ख्याल रखकर यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सडक़ दुर्घटनाओं से बचना है तो सडक़ पार करते समय दोनों तरफ  देखना चाहिए।

नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं और कार चलाते समय सीट बेल्ट करें।  उन्होंने अपील की है कि अत्यधिक गति ओवर स्पीड से बाहर ना चलाएं।

यातायात के नियमों के पालन से वाहन चालक खुद के साथ दूसरों की भी जिदगियां बचा सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से यातायात के नियमों का पालन करना भी जरूरी है।

जागरूक वाहन चालक ऐसा करके सडक़ हादसों में मरने वालों की संख्या कम कर सकते हैं। नशे की हालत में वाहन न चलाएं। निर्धारित से अधिक सवारी न बैठाएं। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।


अन्य पोस्ट