‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15जनवरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में विवेकानंद जयंती के अवसर पर प्राचार्य मीना पाणिग्रही व सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान के मार्गदर्शन एवं साहित्यिक प्रभारी टेकराम सेन के संयोजन में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य मीना पाणिग्रही ने कहा कि विवेकानंद भारतवर्ष के अमूल्य हीरा थे। उन्होंने अपने ज्ञान के प्रकाश से न केवल भारत वर्ष अपितु संपूर्ण विश्व को मार्ग दिखाया। उनका ज्ञान, मीमांसा, एकात्मवाद व शिक्षा दर्शन आज के परिप्रेक्ष्य में अत्यंत प्रासंगिक है।
सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान, के. सिंग व्याख्याता, राजेश चंद्राकर, उमादेवी शर्मा, टेकराम सेन, कमलेश पाम्डेय, संतोष साहू, सुमन दीवान, तिलोत्मा प्रधान, दुर्गा सिन्हा, किरण कन्नौजे, लक्ष्मी सिन्हा, ईश्वर चंद्राकर ने सभा को संबोधित करत हुये कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन आज के जीवन शैली के लिये शिक्षाप्रद है। सभी ने एक स्वर में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने ऐसी शिक्षा पर बल दिया जिसके माध्यम से विद्यार्थी की आत्मोन्नति हो और जो उसके चरित्र निर्माण में सहायक हो सके।
इस अवसर पर छात्राध्यापकों द्वारा उनके जीवन एवं शिक्षा दर्शन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र अध्यापकों की 5 समूह में बांटकर प्रश्न पूछा गया जिसमें प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों में पहला समूह ही विजेता रहा। इस अवसर पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रभारी व्याख्याता टेकराम के निर्देशन पर निबंध, पोस्टर निर्माण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
छात्राध्यापकों की ओर से स्वाति जगत, युवराज, देशराज सिदार,पूजा ठाकुर,टिकेश्वर,संजय यादव,कमलेश यादव,रोशन धीवर, विनीता बसंत, हेमा ध्रुव, दीपेश दीप, केकती सिदार, गीता पटेल,सीमा साहू, पूर्णिमा बंजारे, मनीषा आंवड़े, वर्षा मानिकपुरी, मोनिका, रेणुका, गीतेश यदु, अनिल सिदार, पल्लवी ने सहभागिता दर्ज कराई। कार्यालयीन स्टाफ की ओर से योगेन्द्र पांडे, प्रदीप साहू, आंकाक्षा, राधा, मीना, गरिमा, उदित ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दी।
कार्यक्रम का संचालन मोनिका, रेणुका एवं देशराज ने किया। उक्त जानकारी संस्थान की ओर से स्वाति जगत ने दी है।