महासमुन्द

हनुमान चालीसा पाठ कर श्रीराम की आरती
15-Jan-2024 2:44 PM
हनुमान चालीसा पाठ कर श्रीराम की आरती

महासमुंद,15 जनवरी। बसना नगर के शहीद वीरनारायण सिंह चौक में रविवार को हनुमान चालीसा पाठ कर भगवान श्रीराम की आरती की गई। सैकड़ों श्रीराम भक्तों ने अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर 1008 दीये से स्वास्तिक बनाकर भक्तिमय शाम का आनंद लिया।


अन्य पोस्ट