महासमुन्द
18 को नयापारा व हाईस्कूल में संकल्प यात्रा
15-Jan-2024 3:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,15जनवरी। भारत सरकार की संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने और योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने व योजनाओं संबंधी जागरूकता एवं निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले में जारी है। इसी क्रम यात्रा का आयोजन शहरी क्षेत्र में किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे ने बताया कि नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन 18 जनवरी को स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम हाईस्कूल और नयापारा अंबेडकर स्कूल में आयोजित है। सीएमओ ने नागरिकों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे