रात में महासमुंद शहर के बरौंडा चौक में एक पीडि़त को जान से मारने की धमकी देकर चेन लूटा
दिन में वाहन चोरी किया, प्रेमिका के घर खाना खाया, लूट की योजना बनाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 जनवरी। महासमुंद पुलिस ने लूटपाट, चोरी करने वाले, चाकू लेकर धमकाने वाले गैंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में रायपुर के हिस्ट्रीशीटर आरोपी सलमान तथा उसकी महिला साथी, महासमुंद का साथी राजू चौहान व दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक ये सभी महासमुंद शहर के बरौंडा चौक में रात को चाकू और नकली पिस्तौल से एक पीडि़त को जान से मारने की धमकी देकर चेन लूटा है। इस गैैंग ने दिन में मोटर साइकिल चोरी की औऱ रात को लूट की थी। घटना के तत्काल बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को हथियार व चोरी-लूट के सामानों के साथ गिरफ्तार किया है। हिस्ट्रीशीटर आरोपी सलमान, साथी राजू चौहान व उसके दो अन्य नाबालिग साथियों ने दिन में वाहन चोरी की थी। आरोपी सलमान के विरुद्ध रायपुर के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पहली घटना में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी चंदन कुमार चन्द्राकर महासमुंद ने कातेवाली महासमुंद में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई- 11 जनवरी की शाम 5 बजे मैं अपने पिताजी के नाम से रजिस्टर्ड मोटर सायकल से एक काम को लेकर गया था। रेल्वे क्रासिंग के पास सितेश सोनी के फ र्सी फैक्ट्री बेलसोण्डा में अपनी वाहन खड़ी कर मेरे दोस्त विरेन्द्र कुमार चन्द्राकर के कार से निजी काम से रायपुर चले गये। रायपुर में काम निपटाकर वापस रात्रि करीब 8 बजे सितेश सोनी के फ र्सी फैक्ट्री रेल्वे क्रासिंग के पास ग्राम बेलसोण्डा में आकर देखा तो मेरी मोटर सायकल अपने जगह पर खड़ी नहीं थी। मैंने वहां काम करने वाले मजदूरों और आसपास के लोगों से पूछा। आसपास गाड़ी की तलाश भी की, लेकिन नहीं मिली। इसके बाद मैंने कोतवाली थाने में इस बाबत रिपोर्ट दर्ज कराया। इसके बाद प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कातेवाली महासमुंद में अपराध धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
दूसरे प्रकरण के बारे में पुलिस ने बताया कि 11 जनवरी को प्रार्थी किरण पटेल ग्राम रूढ़ा थाना सराईपाली ने महासमुंद कातेवाली में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई-11 जनवरी को मैं अपने ग्राम रूढ़ा से डिजिटल कैमरा रिपेयरिंग दुकान रायपुर में कैमरे के सर्विसिंग कराने गया था। कैमरे में ज्यादा खराबी होने के कारण रायपुर में दुकान वाले ने कहा कि एक दिन में ही कैमरे को नहीं बनया जा सकता। बाद में आना। मैंने सोचा कि घर वापस जाने के बजाय महासमुंद में ही रुक जाना ठीक है। दूूसरे दिन सुबह से महासमुंद से रायपुर चला आउंगा। रायपुर में बस नहीं मिलने के कारण एवं रात्रि अधिक होने केकारण मैं एक व्यक्ति से लिफ्ट मांग कर महासमुंद तक आया। रात्रि करीब 10.30 बजे बरोंडा चौक पहुंचा और वहां से पैदल सुभाष नगर जा रहा था। जैसे ही मैं ओम दूध डेयरी के पास पहुंचा तो वहां पर तीन पुरूष और एक महिला बैठे थे। चारों लोगों ने देखते ही मुझे रोका। कहा कि कहां से आ रहे हो, बैग में क्या रखे हो? इसके बाद उन्होंने मेरे बैग को मुझसे छीन लिया। मना करने पर मुझे जान से मारने की धमकी देकर उनमें से एक लडक़े ने अपने कमर में रखे पिस्टल को निकाल कर मेरे उपर तान दिया। दूसरे लडक़े ने चाकू दिखाते हुये डराया और तीसरे लडक़े ने मेरे गले में पहने चांदी के चौन को खींच लिया। उनमें एक लडक़ीथी जिन्होंने मेरे जेब में रखा पर्स निकाला । उस पर्स में मेरा आधार कार्ड, पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम कार्ड और नगदी 1000 रुपए छीन लिए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना महासमुंद में अपराध धारा 392 भादवि 25, 27 आम्र्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद राजेश कुकरेजा के निर्देश पर टीमों का गठन किया गया तथा जिले में नाकाबंदी की गई। सभी टीमें अलग-अलग कार्यों का नेतृत्व करने लगीं। सभी टीमों ने अलग-अलग दिशाओं में सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिरों के मदद से अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू किया। टीम प्रभारियों को छोटी सी छोटी जानकारी एकत्रित कर अज्ञात आरोपियों तक पहुंचने हेतु हरसंभव प्रसाय करने निर्देशित किया गया।
इस दौरान एक प्रार्थी से थाने में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया-अज्ञात आरोपी चांदी का चेन, पर्स एवं नगदी रकम को लूट कर बस में बैठकर खल्लारी, बागबाहरा की तरफ भागे हंै। जिसमें एक महिला एवं 3 पुरूष हैं। तत्काल पुलिस की टीम खल्लारी, बागबाहरा के लिए रवाना हुई।
खल्लारी के पास महिला सहित 4 व्यक्ति मिले। जिनसे नाम पता पूछने पर महिला ने अपना नाम एम. स्वर्णा विशाखापट्टनम हाल मुकाम भिलाई, पुरूष ने अपना नाम सलमान अली रायपुर बताया तथा 2 नाबालिग थे।
पूछताछ में सभी ने बताया कि 11 जनवरी को सलमान अली व राजू चौहान दोनों नाबालिगों के साथ मोटर सायकल से महासमुंद नदी मोड़ आये। यहां आरोपी सलमान ने कहा कि महासमुंद मे मेरी गर्लफैंड रहती है उसे कहीं घुमाने ले जाना है। फिर बेलसोण्डा फ ाटक के पास एक पत्थर पॉलिस फैक्ट्री के पास से मोटर सायकल को तीनों ने मिलकर चुराया। इसके बाद हम चारों साथ में ही एक नाबालिग निवासी नयापारा महासमुंद के घर गये। मोटर सायकल में पेट्रोल खत्म होने के कारण दोनों ने मोटर सायकल को नयापारा महासमुंद के घर छोड़ा और गर्लफैंड एम स्वर्णा के घर अटल आवास नयापारा पहुंचे। वहां खाना खाया। इस दौरान आरोपी सलमान ने कहा कि चलो किसी घर में चोरी करते हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सलमान हमेशा अपने पास धारदार चाकू रखता है और एक अपचारी बालक लोगों को डराने के लिए नकली पिस्टल रखता है। पहले भी आरोपी सलमान एवं उसकी गर्लफैंड एम स्वर्णा रायपुर में आपचारी बालकों के साथ मिलकर चोरी एवं लूटपाट किये हैं। सलमान एवं एम स्वर्णा चोरी, लूटपाट एवं मारपीट के मामले में जेल गये हैं। सभी चारों चोरी एवं लूटपाट करने की नीयत से पहले बस स्टैण्ड महासमुंद में 9 बजे रात तक रुके। वहां पर कोई नहीं मिला तोस भी सवा 10 बजे बरौण्डा चौक के पास एक डेयरी के सामने बेठ गए। इसी वक्त एक पतला दुबला लडक़ा उधर से गुजर रहा था। उसे रोका। आरोपी सलमान ने अपने पास रखे धारदार चाकू और आपचारी बालक ने अपने पास रखे नकली प्लास्टिक के पिस्टल को उस लडक़े पर पर टिका दिया और लडक़े के गले से चांदी का चैन छीन लिया और आरोपी एम स्वर्णा उसके पॉकेट से पर्स जबरदस्ती निकाल ली। धमकी दी कि ज्यादा बोलोगे तो जान से मारकर फेंक देंगे। उसी समय 2-3 लोग उस लडक़े को बचाने के लिये आगे बढ़े तो आरोपी सलमान एवं आपचारी बालक नेे चाकू, पिस्टल दिखाकर डराया और बरौण्डा चौक के पास से एक बस में बैठकर खल्लारी तरफ चले गये।
पुलिस की टीम ने आरोपियों से चांदी का चेन 1 , धारदार चाकू 1 , 1 नकली पिस्टल, पर्स, नगदी रकम 1000 रुपए, आधार कार्ड, 2 मोटर सायकल जब्त कर सभी को धारा 392, 379 भादवि, 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत् कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।