सीईओ भी नहीं दिला पाए सम्पूर्ण प्रभार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 9 जनवरी। विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बरनई दादर में पदस्थ पंचायत सचिव नरेंद्र वैष्णव द्वारा अपनी 15 से अधिक वर्षों की सरकारी सेवा में अपने 5 बार हुए स्थानांतरण में कभी किसी अन्य सचिव को सम्पूर्ण प्रभार नहीं सौंपा है। प्रभार लेने वाले सचिव पर आरटीआई ने 50 हजार जुर्माना किया।
इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ से चर्चा करने पर वे हमेशा यही कहते मिले कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नही ंहै, परन्तु अब एक आरटीआई से मिली जानकारी में इस बात की पुष्टि हुई है कि नरेंद्र वैष्णव पंचायतों से प्रभार में मात्र चेकबुक एवं पासबुक ही देते आये हंै। इस संबंध में पिथौरा सीईओ ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
आरटीआई में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बिजेमाल में ग्राम सचिव के पद पर नरेंद्र वैष्णव सचिव के पद पर पदस्थ थे। अपने अन्यंत्र स्थानांतरण के बाद उन्होंने वहां पदस्थ होने वाले नए सचिव मुरलीधर साव को सम्पूर्ण प्रभार देने की बजाय उसे प्रभार में मात्र चेकबुक एवं बैंक के खाते ही दिए। ग्राम पंचायत की कैश बुक खाताबही एवं अन्य कोई भी अभिलेख तत्कालीन सचिव मुरलीधर साव को नहीं दिए।
उक्त सम्बन्ध में संबंधित पंचायत सचिव मुरलीधर साव ने बताया कि उनका स्थानांतरण बिजेमाल होने के बाद वे सचिव नरेंद्र वैष्णव से प्रभार लेने बिजेमाल गए थे परन्तु श्री वैष्णव ने उन्हें मात्र चेकबुक एवं विभिन्न बैंकों की पासबुक ही प्रभार में दी थी। पंचायत के अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज उन्होंने प्रभार में नहीं दिए।
उन्होंने उक्त मामले की जानकारी स्थानीय जनपद सीईओ एवं जिला पंचायत सीईओ को भी लिखित में दी थी, परन्तु जिला सीईओ एवं जनपद सीईओ द्वारा मुझे मार्गदर्शन नहीं किया। जिससे सचिव मुरलीधर साव पर सूचना आयोग द्वारा दो अलग-अलग मामलों में कुल 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
50 हजार जुर्माना एवं डांट-सचिव
नरेंद्र वैष्णव द्वारा मुरलीधर साव को सम्पूर्ण प्रभार नहीं मिलने के कारण एक आरटीआई का वे जवाब नहीं दे पाए। इसकी जानकारी भी उन्होंने उच्चाधिकारियों को दे दी थी, परन्तु किसी भी अधिकारी ने सहयोग नहीं किया लिहाजा उनके विरुद्ध सूचना आयोग में अपील हुई और सूचना आयोग द्वारा उन्हें दो प्रकरण में 50 हजार रुपये का जुर्माना किया। वहीं सूत्रों के अनुसार सचिवों की एक बैठक में भी नरेंद्र वैष्णव की शिकायत करने वाले श्री साव को खासी डांट भी पड़ी थी।
बहरहाल उक्त सचिव के कारनामों से विकासखण्ड की 5 ग्राम पंचायतें प्रभावित हंै। इन सभी ग्राम पंचायतों में उक्त सचिव द्वारा प्रभार में मात्र चेकबुक एवं बैंक पासबुक ही दी गई है। ज्ञात हो कि प्रति वर्ष एक पंचायत में एक करोड़ से अधिक धनराशि विभिन्न विकासकार्यों के लिए आती है। यहां यह बता देना लाजिमी है कि शासकीय सामग्री अभिलेख को कार्यालय से बाहर अपने घर में रखने वाले किसी भी अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध प रा अ की धारा 92 के तहत प्रथम सूचना रपट दर्ज करने का प्रावधान है।