महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14जनवरी। शिक्षा विभाग के वर्तमान में चल रहे मुख्य कार्यक्रम अंगना मं शिक्षा बसना विकासखंड के विभिन्न संकुलों में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर डिजेन्द्र कुर्रे समन्वयक एवं सहायक मास्टर ट्रेनर रुपलता कुर्रे तथा समस्त प्राथमिक विद्यालय के प्रधानपाठक सहायक शिक्षक मौजूद रहे। अंगना मं शिक्षा कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य माताओं का उनमुखीकरण के साथ-साथ विद्यालयों से जोडऩा है। इससे माताओं का प्रशिक्षित कर बच्चों को घर में ही दैनिक कार्य करते हुए शिक्षा से जुड़ी हुई गिनती मात्रा अक्षर ज्ञान रंगों का ज्ञान आवश्यक वस्तुओं की जानकारी आदि से परिचित कराकर बच्चों को सर्वांगीण विकास कराना है।
इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ने बताया कि ग्रामीण परिवेश से जुड़े पालकों से जुडक़र इस मुहिम को सफल कराना है तथा बच्चों को शिक्षा से जोडऩा है। कोरोना के समय से लेकर आज तक शिक्षा स्तर में जो गिरावट आई है, उसे पाटने के लिए किये जा रहे शासन के उत्कृष्ट पहल को सफल बनाना है।
सफल आयोजन के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे.आर.डहरिया, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, लोकेश्वर कंवर,विनोद शुक्ला एवं बी आर सी सी ललित देवता ने बधाई दी।