महासमुन्द
207.5 क्विंटल धान जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 जनवरी। महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध रूप से धान परिवहन करते 4 वाहनों को पकड़ा है। जिसमें से करीब 207.5 क्विंटल धान जब्त किया है। जिसकी कीमत 6 लाख 44 हजार 800 रुपए बताई जा रही है। जब्त धान को कृषि उपज मंडी के हवाले कर दिया गया है।
जिले के एसपी राजेश कुकरेजा ने निर्देश के बाद जिले की पुलिस लगातार अपराधिक गतिविधियों में कार्रवाई तेज कर दी है। बीते शुक्रवार को बागबाहरा और बसना पुलिस ने धान का अवैध रूप से परिवहन करते हुए तीन मिनी ट्रक और एक ट्रैक्टर को पकड़ा है। जब्त धान को बागबाहरा और बसना कृषि उपज मंडी को सौंप किया गया है।
बागबाहरा पुलिस ने भी ग्राम डोंगरगांव के पास एक ट्रैक्टर में एक व्यक्ति को 50 कट्टा 27.5 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते पकड़ा है। इसी प्रकार ग्राम रेवा के पास एक 407 वाहन से 85 कट्टा 34 क्विंटल जब्त किया है।