महासमुन्द

500 में रसोई गैस, विद्यार्थियों को ट्रेवल्स अलाउंस कब देगी साय सरकार-विनोद चंद्राकर
05-Aug-2024 2:45 PM
 500 में रसोई गैस, विद्यार्थियों को ट्रेवल्स अलाउंस कब देगी साय सरकार-विनोद चंद्राकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 अगस्त।
प्रदेश में सरकार बनाने के लिए भाजपाइयों ने अपने संकल्प पत्र में घोषणाओं की झड़ी लगा दी थी। बात थी डबल इंजन की सरकार आते ही सारे वादे पूरे करने की। 
प्रदेश के 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरीए महिलाओं को 500 रूपए में रसोई गैस, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को मंथली ट्रैवल अलाउंस, भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना देने की। सरकार बनते ही इन्होंने कर्ज लेना भी शुरू कर दिया। आज महज सात माह के कार्यकाल में 16 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेकर कीर्तिमान स्थापित भी कर दिया। 

प्रदेशवासियों को लगा कि सरकार ने संकल्प पत्र में प्रदेश वासियों से किया वादा पूरा करने के लिए कर्ज ले लिया। लेकिन न वादे पूरे हुए, न कोई नई नीति बनी। प्रदेश के युवा, महिलाएं, महाविद्यालयीन छात्र.छात्राएं अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। वे समझ चुके हैं कि भाजपा के सारे वादे केवल जुमले होते हैं।

उक्त वक्तव्य पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कही है। श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेे 7 माह से भी अधिक समय हो गया है। लेकिनए भाजपा के विष्णुदेव सरकार ने मजदूरों, विद्यार्थियों, महिलाओं से किया वादा पूरा नहीं किया। आज भाजपा की सरकार महज 7 माह में ही 16 हजार करोड़ का कर्ज ले चुका है। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम तीन वर्षों में एक रुपए का कर्ज नहीं लिया था।

जबकि भाजपा की रमन सरकार ने विरासत में 50 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ा था। 
आज भाजपा राज में जमीनों की रजिस्ट्री में टैक्स तथा गाइड लाइन के दरों में बढ़ोत्तरी के साथ शराब के दाम भी बढ़ा दिया गया। उसके बाद भी यह सरकार वादे पूरे करने में असमर्थ नजर आ रहा है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में वित्तीय अनुशासन और कुशल प्रबंधन का कीर्तिमान स्थापित किया। अर्थव्यवस्था के तीनों सेक्टर कृषि, सेवा और उत्पादन के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के दौरान 2018 से 23 तक छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में सब्सिडी, राहत और रियायत लगातार छत्तीसगढ़ की जनता को मिलता रहा।
 


अन्य पोस्ट