महासमुन्द

ओटीपी बताते ही ग्रामीण के खाते से 1.50 लाख पार
05-Aug-2024 2:32 PM
ओटीपी बताते ही ग्रामीण के खाते से 1.50 लाख पार

महासमुंद, 5 अगस्त। पटेवा थानांतर्गत ग्राम बरेकेल कला के एक ग्रामीण कल 1.50 लाख रुपए के ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात मोबाइल नंबर धारक द्वारा कल प्रार्थी को कॉल कर ओटीपी पूछा। प्रार्थी ने मोबाइल में आए ओटीपी बताया। इसके तुरंत बाद प्रार्थी के झलप स्थित जिला सहकारी केंद्र बैंक शाखा के खाते से डेढ़ लाख रुपए कट गए। प्रार्थी ने उक्त ठगी की शिकायत पटेवा थाने में की है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरेकेलकला थाना पटेवा निवासी लेखराम दीवान के मोबाइल पर कल अज्ञात मोबाइल नंबर धारक का फोन आया। उसने लेखराम से फोन पे पर पैसा डाल रहा हूं, कहकर ओटीपी बताने कहा। जिस पर प्रार्थी ने आरोपी के बातों में आकर ओटीपी बताया दिया। जिसके बाद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक झलप के खाते से 1.50 लाख रुपए कट गए।

प्रार्थी की शिकायत पर पटेवा पुलिस ने धारा 318-4, 420, 34 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट