महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 अगस्त। महासमुंद जिले के शैक्षणिक संस्थानों में आरटीई के तहत रिक्त सीटों पर भी अब शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होगी। पूर्व की तरह ही आवेदकों को प्रवेश को लेकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद स्क्रूटनी होगी तथा इसके बाद फिर लॉटरी पद्धति से प्रवेश दिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार अंतिम दिनांक समाप्त होने के बाद भी कुल 346 सीटों में 69 सीटें रिक्त ही थी। जिसमें भर्ती को लेकर तिथि को बढ़ाकर 14 अगस्त किया गया। अब इस तिथि तक आवेदन लिये जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार आरटीई के तहत प्रथम चरण में 1474 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। दूसरे चरण में 346 रिक्त दूसरी चयन सूची में 281 छात्रों के प्रवेश के बाद रिक्त रह गई थीं 69 सीटें सीटों के लिए आवेदन मंगाए गए थे।
इसमें 281 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। दूसरे चरण में कुल 349 आवेदन आए थे। लेकिन इनमें से 69 छात्रों को मायूस होना पड़ा था। यानी आज दिनांक तक 69 सीटें नहीं भर पाई है। दूसरे चरण के चयनित छात्रों को प्रवेश के लिए 2 से 14 अगस्त तक हर हाल में प्रवेश लेना होगा। प्रवेश नहीं लेने की स्थिति में सीटें खाली रह जाएंगी।
मालूूम हो कि प्रथम चरण में 1474 छात्रों का चयन हुआ था। लेकिन 1356 ने ही प्रवेश लिया था। आरटीई के तहत जिले भर में कुल 1642 सीटें हैं। अब 69 सीटें व्यर्थ न रहे इसलिए शिक्षा विभाग पुन: आवेदन मंगाने की तैयारी कर में रहा है। पालक अपने बच्चों का आरटीई के तहत फार्म तो भरते हैं लेकिन यदि उन्हें लॉटरी के माध्यम से स्कूल हिंदी या मीडियम मिलती है, तो वे अपने बच्चों का दाखिला अन्यत्र अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में करा लेते हैं। फलस्वरूप सीटें खाली रह जाती है।