महासमुन्द
ऑनलाईन ठगी से बचने के बताए उपाय
04-Aug-2024 4:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 अगस्त। महासमुंद पुलिस ने 3 अगस्त को डीएमएस स्कूल महासमुंद में सेमिनार आयोजन कर छात्र/छात्राओं को साइबर अपराध एवं उनके बचने संबंधित जानकारी दी। यह आयोजन देश में बढ़ रहे ऑनलाईन फायनेंसियल फ्राड के मद्देनजर किया गया।
छात्र/छात्राओं को ओटीपी की गोपनीता, अनजान लिंक से बचने एवं एप्प के माध्यम से मोबाइल फोन हैक हो जाने के बारे में बताया गया। ऑनलाईन फ्राड न हो, इसके लिए कैसे सतर्क रहने का विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही यातायात जागरूकता एवं महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में बताया गया।
सेमिनार में प्राचार्य डीएमएस स्कूल महासमुंद, शिक्षक/शिक्षिका पुलिस विभाग से सउनि झुमुक लाल हिरवानी, प्रआर सुचित्रा विदानी, आर चितरेखा नवरंगे, चम्पलेश सिंह, हरिश चंद्राकर, महेन्द्र दीवान सहित बड़ी संख्या में छात्र/छात्राऐं उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे