महासमुन्द

एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी, स्विमिंग प्रशिक्षण में महासमुंद के खिलाडिय़ों का चयन
05-Aug-2024 2:19 PM
 एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी, स्विमिंग प्रशिक्षण में महासमुंद के खिलाडिय़ों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 अगस्त।
शासकीय नवीन पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर बिलासपुर में 2024-25 में जिले के खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। क्रीड़ा परिसर में खिलाडिय़ों को एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी व स्विमिंग विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। जिले के पांच खिलाडिय़ों का अंतिम चयन 10 बैटरी टेस्ट जिसमें 50 मीटर दौड़, उछाल परीक्षण, शटल रेस, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, गतिशील स्फूर्ति, अपर बॉडी बैंडिंग, पुश-अप, लेग रेसिंग, सीट अप, 400 मीटर दौड़ के मूल्यांकन के आधार पर किया गया। 

पश्चात् खिलाडिय़ों की चयन सूची 24 जुलाई को जारी हुई। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बिलासपुर द्वारा जारी पत्र एवम शुशील मिश्रा क्रीड़ा अधिकारी से जानकारी अनुसार चयनित खिलाडिय़ों का आवास सीपत रोड में स्थित साइंस कॉलेज के सामने नवीन पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर बिलासपुर में की गई हैं।

खेल अभ्यास हेतु स्वर्गीय बी आर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई बिलासपुर के मैदान चिंगराजपारा कबड्डी मैदान एवम् जिला खेल परिसर स्थित स्विमिंग पुल का उपयोग किया जा रहा हैं। छात्रों को अध्ययन हेतु हाई स्कूल चिंगराजपारा, चांटीडीह एवम् उच्चतर माध्यमिक शाला बालक सरकंडा बिलासपुर में अध्ययन कर सकेंगे। छात्रों को आवासीय व्यवस्था गद्दे, तकिया, कंबल, चादर, मच्छरदानी, पलंग उपलब्ध कराई गई है। 

खेल कीट ट्रैक शूट, जूता, मोजा, निक्कर,टी शर्ट सेट एवम शालेय गणवेश प्रति वर्ष शासन द्वारा प्रदान किया जायेगा। नि:शुल्क भोजन तथा पौष्टिक आहार की व्यवस्था क्रीड़ा परिसर में की गई हैं। चयनित 04 खिलाडिय़ों में खिलेंद्र कुमार साहू पिता महेश कुमार साहू, नयमिश कांत भोई पिता प्रमोद भोई ने क्रीड़ा परिसर में प्रवेश ले लिया हैं। विनय कुमार यादव तथा मयंक साहू का चयन किया गया हैं। खिलाडिय़ों के क्रीड़ा परिसर बिलासपुर में चयन होने पर खेल अधिकारी खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद ने खिलाडिय़ों को बधाई दी। साथ ही डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग, तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, माता पिता, भोरिंग, तुमगांव के खिलाडिय़ों के अलावा ेखेल संघ ने बधाई दी है।
 


अन्य पोस्ट