महासमुन्द

सवा महीने से घूम रहे भालू को बेहोशी का इंजेक्शन देकर पकड़ा, बार अभ्यारण्य में छोड़ा
09-Aug-2024 3:02 PM
सवा महीने से घूम रहे भालू को बेहोशी का इंजेक्शन देकर पकड़ा, बार अभ्यारण्य में छोड़ा

महासमुंद,9 अगस्त। महासमुंद वनपरिक्षेत्र के सिरपुर में पिछले सवा महीने से घूम रहे भालू को वन विभाग ने बेहोशी का इंजेक्शन देकर पकड़ा और आज सुबह बार अभ्यारण्य में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया है।

वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत ने बताया कि कांवरियों की सुरक्षा को देखते हुवे सीसीएफ से अनुमति लेकर जंगलसफारी से डॉ. राकेश वर्मा को बुलाया गया, जिन्होंने बेहोशी का इंजेक्शन दिया और रात्रि 11.30 बजे भालू को पकडऩे मे कामयाबी मिली। भालू को आज सुबह 5.30 बजे बार अभ्यारण्य में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया है।


अन्य पोस्ट