महासमुन्द

विधायक ने किया सीसी रोड का भूमिपूजन
10-Aug-2024 2:44 PM
विधायक ने किया सीसी रोड का भूमिपूजन

महासमुंद, 10 अगस्त। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शहर के वार्ड क्रमांक 26 में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। बारिश में आवागमन में समस्या न हो, इसके लिए नए रोड का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। वार्ड 26 के पार्षद मनीष शर्मा ने बताया कि क्लबपारा के पत्थर गली में वार्डवासियों की सुविधा के लिए पार्षद निधि से रोड निर्माण करवाया का रहा है। उन्होंने बताया कि 200 मीटर सडक़ निर्माण कराया जा रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र के शहर और ग्रामीण इलाकों में विभिन्न सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।   इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, निरंजना शर्मा, शुभ्रा शर्मा, आनंद गिरी गोस्वामी, किरण यादव, सुखिया यादव, फलेश्वरी यादव, गोलू यादव, लल्ली ध्रुव, राजू यादव, अंबर पांडेय, रोमेश चंद्राकर, मंजू गुप्ता, टिकिया यादव व वार्डवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट