महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 अगस्त। वार्ड नंबर 20 के पार्षद महेंद्र जैन ने बताया कि सरकार के द्वारा श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत गरीबों के घर पर किसी परिजन के दिवंगत होने की स्थिति में नगर पालिका महासमुंद के द्वारा तत्काल अंतिम संस्कार के लिए 2000 रु. की राशि जारी की जाती रही है, जिसे कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बंद करने की एक साजिश रची गई। जिसका आज पर्दाफाश हो गया।
महेंद्र जैन ने बताया कि वार्ड नंबर 23 और 12 के जन समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत शिविर में जो कि श्री राम पाठशाला में आयोजित था। वहां पर शिविर का निरीक्षण करने के लिए संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन श्री साहू का आगमन हुआ था। भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने उन्हें चार.पांच विषयों को लेकर होने वाले तकलीफों से अवगत कराया।
इस दौरान यह भी बताया गया कि श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को 2000 की राशि अंतिम संस्कार के लिए प्रदान किया जाता है। वह पिछले 5 साल से महासमुंद नगर पालिका में बंद है।
तो उन्होंने स्पष्ट रूप से इस योजना के बंद होने को गलत ठहराया और उन्होंने महासमुंद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को तत्काल बुलाकर श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत गरीब परिवार के लोगों को 2000 की राशि जारी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से यह भी कहा कि आप इस प्रकार के जो भी आवेदन आते है। उन्हें तत्काल राशि जारी करे। इस योजना के अंतर्गत डिमांड नगरीय प्रशासन विभाग को भेजें जिससे कि उक्त राशि तत्काल महासमुंद नगर पालिका को प्राप्त हो सके और जिसका लाभ महासमुंद के लोगों को मिल सके।
सभी पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता महेंद्र जैन देवी चंदराठी मीना वर्मा पवन पटेल राजेंद्र चंद्राकर डमरू मांझी महेंद्र सिक्का, विक्की गुरुदत्ता भरत खत्री माखन यादव लक्ष्मी साहू सुरेखा कंवर जतिन रूपरेला सभी ने संयुक्त संचालक महोदय का आभार व्यक्त किया है।