महासमुन्द
अगस्त क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के वंशजों का सम्मान
10-Aug-2024 2:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 अगस्त। कल महासमुंद कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के वंशजों का सम्मान श्रीफल शाल भेंट कर किया गया। बताया गया कि 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा देकर आंदोलन आरंभ किया गया था। इस कारण से इस दिवस को क्रांति दिवस व अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन का अभियान आरंभ किया गया। वहीं महात्मा गांधी द्वारा करो या मरो का नारा दिया गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे