महासमुन्द
महासमुंद,10अगस्त। मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास महासमुंद में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम बिरसा मुंडा, शहीद वीरनारायण सिंग, शहीद गुंडाधुर महापुरुषों के छायाचित्र में पुष्प अर्पित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा आदिवासी दिवस पर पोस्टर तैयार किया गया। आदिवासी महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए पुण्य स्मरण किया गया। प्रकृति पूजक के रूप में आदिवासियों के योगदान की सराहना किया गया। अधीक्षिका रितु चन्द्राकर ने अपनेपारंपरिक वेशभूषा धारण कर व गड़वा बाजे की धुन में निकली रैली और विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा धारण किए युवा व समाज की युवतियों ने पारंपरिक नृत्य करते हुए नगर का भ्रमण किया। इस दौरान डीजे और गड़वा बाजे की धुन में समाज के युवा थिरकते नजर आए। साथ ही डीजे सिर पर पीली पगड़ी बांधे हुए सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हए।
प्रकृति पूजक के रूप में आदिवासियों के योगदान की सराहना की ही।
अधीक्षिका रितु चन्द्राकर ने अपने उद्बोधन में आदिवासी महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि हमें अपने आदिवासी संस्कृति पर गर्व करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। इस अवसर पर छात्रावास के कर्मचारी तनुजा चंद्राकर, सुषमा, रूक्मिणी साहू, रेशमा, तनुजा दुबे और छात्राएं उपस्थित थे।