महासमुन्द

सरकारी जमीन की बिक्री के आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
09-Dec-2024 2:07 PM
सरकारी जमीन की बिक्री के आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

महासमुंद, 9 दिसंबर। नगर पंचायत क्षेत्र बसना में शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना कर जमीन बेचने के लिए दर्ज किए अपराध पर आरोपियों के द्वारा सरायपाली न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी लगाई गई थी। जिसे न्यायालय ने निरस्त कर दिया है।

मामला अनुसार बसना नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू, प्रमोद कुमार अग्रवाल, दिव्य प्रकाश श्रीवास्तव के खिलाफ बसना पुलिस ने 14 वर्ष पूर्व बसना नगर में खरीदी गई एक जमीन में मामले में शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना कर जमीन बेचने के लिए धोखाधड़ी का आरोप दर्ज किया है। 

सरस्वती शिशु मंदिर का बसना द्वारा यह शिकायत की गई थी। जिसमें बताया गया कि नरसिंह शिक्षा समिति सरस्वती शिशु मंदिर बसना के तत्कालीन अध्यक्ष रघुवीर प्रसाद श्रीवास्तव ने जो भूमि खरीदी थी वह भूमि, पड़ोसी द्वारा सीमांकन जांच करवाये जाने पर शासकीय निकली। सरस्वती शिशु मंदिर बसना वर्तमान अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल ने अपने कथन में बताया कि बसना नगर ऐसे लोगों की मनमानी से लोग परेशान है।

जिन्हें जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई करते गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए और प्रभावित क्रेता जिनकी संख्या लगभग 50 के आसपास हंै के साथ न्याय करते हुए उन्हें लगानी जमीन विक्रेताओं से अधिग्रहित कर क्रेतागण को दिलाने की मांग की गई है।
 


अन्य पोस्ट