महासमुन्द

अब महासमुंद जिला अस्पताल में होंगी मल्टिस्पेशलिटी सुविधाएं
09-Dec-2024 2:13 PM
अब महासमुंद जिला अस्पताल में होंगी मल्टिस्पेशलिटी सुविधाएं

 24 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, मेकाहाम पर कम हो सकेगा दबाव

 जिले का यह पहला शासकीय अस्पताल, जहां लिफ्ट जैसी सुविधाएं मिलेगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 दिसंबर। महासमुंद मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल के ठीक सामने खाली पड़ी जमीन पर 23 करोड़ 75 लाख की लागत से क्रिटिल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक सीसीएचबी का निर्माण हो रहा है। लगभग 3 से 4 दिनों से लगातार निर्माण एजेंसी कार्य में जुटी हुई है। विभागीय जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल में गंभीर मरीजों को मल्टिस्पेशलिटी हॉस्पिटल जैसी सुविधाएं मिलेगी। इसके ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग होगा तथा इसके उपर 2 मंजीला अस्पताल बनेगा। फलस्वरूप मरीजों की सुविधाओं के लिए यहां परपंरागत सीढिय़ों के अलावा फिसलपट्टी की तर्ज पर ऊपर जाने का रास्ता होगा। अलावा इसके गंभीर मरीजों के लिये लिफ्ट भी लगा होगा। और उस लिफ्ट में इतनी जगह होगी कि आसानी से 4 व्यक्तियों के अलावा स्ट्रेचर तथा मरीज अस्पताल जा सकेंगे। जिले का यह पहला शासकीय अस्पताल होगा जहां लिफ्ट जैसी सुविधाएं मिलेगी।

मिली जानकारी के अनुसार इसका निर्माण सीजी एमएससी द्वारा किया जा रहा है। इस हेतु भूमि मेकाहाम द्वारा प्रदान किया गया है। पिछले 4 दिनों से अस्पताल के लिये नींव खोदाई के बाद कल नींव में बेस डालने का काम प्रारंभ हुआ। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की सुविधा होगी। ताकि अनावश्यक वाहनों का दबाव सीसीएचबी मेकाहाम पर न पड़े। वहीं प्रथम तल तथा द्वितीय तल पर सभी प्रकार की आपातकालीन सेवाएं मिलेंगी। अस्पताल में कुल 50 बेड रहेंगे। इनमें से अधिकांश बेड आपातकाल के लिये आरक्षित होंगे। इसके अलावा आपातकाल वार्ड, आईसीयू वार्ड, लेबर रूम, केजुअल्टी, ट्रामा सेंटर, ऑपरेशन थियेटर कक्ष को अन्य वार्ड के लिये उपयोग किया जाएगा।  महासमुंद मेडिकल कॉलेज में इस वक्त फि लहाल 400 बेड हैं। सीसीएचबी के निर्माण के बाद यहां कुल 450 बेड हो जाएंगे। जानकारी भवन पूर्व सेटअप के अनुसार बना हुआ है। लेकिन मेडिकल कॉलेज बनने के बाद से यहां अनेक सुविधाओं में इजाफ ा हुआ है। जन सुविधाओं को अमल में लाने के लिए अस्पताल प्रबंधन के पास पर्याप्त जगह नहीं है। जिस स्थान पर  वर्तमान भवन खड़ा हुआ है, उसके बाएं ओर कोविड काल के समय ही नर्सिंग प्रशिक्षण तथा मेडिकल कॉलेज की क्लास लगती है। वहीं इसके पीछे टीबी और नशा मुक्ति विभाग है। दाहिने में 10 बेड का बुजूर्गों के लिए केयर केंद्र तथा इससे लगा हुआ चर्म एवं रतिज विभाग का अलग ही अस्पताल बनाया गया है। साथ ही अस्पताल होम्योपेथी अस्पताल, एक्सरे, सोनोग्राफी संचालित है। अब इस जिला अस्पताल के प्रथम तल के ऊपर एक और तल का निर्माण किया जाएगा। जिसमें आगजनी से घायल मरीजों सहित कैंसर तथा अन्य गंभीर रोगों के उपचार के लिए वार्ड बनाए जाएंगे। पूर्व में जहां आगजनी मरीजों के लिए वार्ड बनाए गए थे, उसमें वर्तमान में डायलिसिस की सुविधा शुरु की गई है।

7-8 माह में अस्पताल तैयार होने की उम्मीद

बसंत कुमार माहेश्वरी मेडिकल सुप्रीटेंडेंट,मेकाहाम का कहना है कि यह प्रोजेक्ट सेंट्रल गवर्नमेंट का है। 23.75 करोड़ रुपए से इसका निर्माण सीजीएमएससी कर रही है। हमने केवल जमीन उपलब्ध कराई है। कुल 50 बेड होंगे तथा सारी आपातकालीन सुविधाएं मिलेंगी। आगमी 7-8 माह में अस्पताल तैयार होने की उम्मीद है।


अन्य पोस्ट