महासमुन्द
सूखत, शॉर्टेज, चोरी का खतरा अलग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 दिसंबर। विगत 14 नवम्बर से सभी खरीदी केंद्रों में धान खरीदी शुरू तो हो गई लेकिन आज तक इन में से किसी भी केन्द्र से धान का उठाव शुरू नहीं हुआ है। लगभग सभी खरीदी केन्द्रों में 15 से 20 प्रतिशत तक खरीदी हो चुकी है और काफ ी मात्रा में धान जाम है। हालात यह है कि जगह की कमी होने के कारण आगामी दिनों में खरीदी बंद होने की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा खरीदी केन्द्रों में धान में सुखत आने पर शॉर्टेज एवं धान के चोरी होने का भी खतरा है। अब तो खरीदी प्रभारियों में भी इसे लेकर चिंता दिखाई दे रही है। बीते 6 दिसंबर तक सिर्फ सरायपाली एवं तोरेसिंहा शाखा के खरीदी केन्द्रों में कुल 4 लाख 80 हजार 101 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। जिले के सरायपाली विकासखण्ड में 26 समितियों के माध्यम से 33 केंद्रों में धान खरीदी हो रही है। बीते 6 दिसंबर तक इन यहां खरीदी के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा सरायपाली अंतर्गत अमरकोट में11371.20 क्विंटल, जम्हारी में 6098.40, आंवलाचक्का में 5750, बहेरापाली में 419.20, नवरंगपुर में 14660, बाराडोली में 9146.40, बोंदा में 19752, केदुवां में 19010.80, नवागढ़ में 18884.80, सरायपाली में 26818.40, कनकेवा में 13540.80, केन्दुढार में 4248.80, भोथलडीह में 17034.40, लिमगांव में 5366.40, पुटका में 10423.20, लांती में 7520.80, चिंवराकुटा में 15900, सिंगबहाल में 15644.80, सागरपाली में 13546.40, रूढ़ा में 11799.20, तिहारीपाली में 17172 एवं मल्दामाल में 16962.40 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। लेकिन इनमें से किसी भी खरीदी केन्द्र से अब तक धान का उठाव नहीं हुआ है।
इसी तरह जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा तोरेसिंहा अंतर्गत केना उपार्जन केन्द्र में 13792.80 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। जबकि बलौदा में 18559.20, तोषगांव में 16861.60, केजुवां में 16510.40, तोरेसिंहा में 22304, सेमलिया में 21572.80, टेमरी में 16728, जोगनीपाली में 29330.40, जंगलबेड़ा में 12370.40, बेलमुण्डी में 20015.20 एवं सिरबोड़ा में 10986.40 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। जानकारी मिली है कि केवल टेमरी से 240 एवं जोगनीपाली से 480 क्विंटल धान का उठाव हुआ है। बाकी अन्य किसी भी खरीदी केन्द्र से धान का उठाव शुरू ही नहीं हुआ है।
उठाव न होने से खरीदी प्रभारी चिंतित है। इनका कहना है कि धान खरीदी होने के बाद नियमानुसार 72 घण्टे के भीतर धान का उठाव करना होता है। लेकिन माह भर बीतने को है और अभी तक खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव शुरू ही नहीं हुआ है। ऐसे में सभी खरीदी केन्द्रों में धान के स्टेग भरने की स्थिति निर्मित हो गई है और जल्द उठाव न होने पर धान रखने की भी समस्या सामने आएगी। इसके अलावा एक समय के बाद धान में सुखत भी आती है जिससे धान का वजन कम होगा और परिवहन के समय शॉर्टज भी हो सकता है। साथ ही खरीदी केन्द्रों में धान चोरी का भी भय बना रहता है। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए धान के उठाव को लेकर खरीदी प्रभारी चिंतित नजर आ रहे हैं।