महासमुन्द
ओडिशा से महासमुंद के रास्ते रायपुर जा रहे थे
महासमुंद, 9 दिसंबर। जिले की खल्लारी थाना पुलिस ने 6 दिसंबर को बाइक 29 किलो गांजा का परिवहन कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एनएच-353 स्थित जोरातराई-रैताल मार्ग चौक आंवराडबरी में खल्लारी पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल को रोका। जांच में उक्त वाहन में रखे बैग व सफ़ेद रंग के थैले की तलाशी ली गई, जिसमें गांजा पाया गया।
बाइक सवार युवकों से नाम पता पूछने पर मानव भोई और दुष्यंत बाघ दोनों निवासी कंडेतारा ओडिशा बताया। साथ ही यह भी बताया कि उक्त गांजा को ओडिशा से रायपुर खपाने ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 29 किलो गांजा जब्त किया। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहन पल्सर ओडी 26 बी 2760 तथा दो मोबाइल को जब्त कर 20 ख नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया।