महासमुन्द

धान कटाई पर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
08-Dec-2024 3:05 PM
धान कटाई पर मारपीट,  रिपोर्ट दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 दिसंबर।
जिले के बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम बेलमुण्डी में धान कटाई की बात पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। 
मिली जानकारी अनुसार ग्राम बेलमुण्डी निवासी सुभाष शंकर चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह 7 दिसम्बर को सुबह लगभग 6.30 बजे अपने घर के सामने गली में खड़ा था। तभी सुभाष का छोटा भाई पद्माशंकर चौधरी एवं उसके पुत्र नवल किशोर चौधरी आये और तुम हमारे नाम से पॉम्प्लेट बांट रहे हो और मेरे जमीन के धान को काटने नहीं दे रहे हो कहकर गाली गलौज कर दोनों ने एकराय होकर जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्का से मारपीट की। इससे सुभाष को चोट लगी है। बीच बचाव करने आए सुभाष के पुत्र विजय चौधरी को भी दोनों ने तुम कौन होते हो बीच में आने वाले कहकर उसके साथ भी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर धक्का दिया। जिससे उसे भी चोट लगी है।
 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  भारतीय न्याय संहिता की धारा 115-2, 296, 3-5, 351-2 के तहत अपराध कायम किया है।
 


अन्य पोस्ट