मन के बात में मोदी ने की थी फाउंडेशन की सराहना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 6 जून। मचांदूर गांव के स्मार्टगांव युवा कार्यकर्ता स्व.महेश साहू को सामाजिक एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए श्रद्धांजलि दी गई और उनकी स्मृति मे गांव के लिए यह राहत सामग्री दी गई है एवं जागरूकता रैली निकाली गई।
स्मार्ट गांव डेवलपमेंट फाउंडेशन ने ग्राम मचांदूर, जिला दुर्ग के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बीपी मशीन आई आर थर्मामीटर और ग्रामीणों को 1400, एन95 मास्क (प्रति घर दो मास्क) का वितरण किया। स्मार्टगांव मचांदुर के सरपंच की टीम, युवा संगठन, हॉस्पिटल कर्मचारी एवं सुरक्षा कर्मचारी के सहयोग से वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान चलाया गया।
स्मार्टगांव डेवलपमेंट फाउंडेशन का हेड ऑफिस मुंबई में है। इसकी स्थापना योगेश साहू, जो मुंबई में रहते है और रजनीश बाजपेई, जो अमेरिका में कार्यरत है, ने मिलकर 3 वर्ष पूर्व की थी और जिसकी सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात मे भी की है। स्मार्टगांव की टीम, एक्जिक्यूट डायरेक्ट गौरव सुराना के नेतृत्व में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए भारत के 100 गांवों में कार्य कर रही है और गांव को आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीमीटर, आई आर थर्मामीटर, पीपी किट, फेस शिल्ड, एन95 मास्क उपलब्ध करा रही है।
स्मार्ट गांव की ऑपरेशन इंचार्ज गुंजन साहू का कहना है कि, कोविड के बाद की स्थिति से निपटने के लिए स्मार्टगांव टीम के स्किल डेवलपमेंट इंचार्ज रोहन श्रीवास्तव एवं टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नवनीत निगम जल्द ही मचांदूर में स्किल डेवलपमेंट एवं लघु उद्योग के कार्यों को शुरू करने पर विचार कर रहे हैं
इस कार्य के लिए स्व. महेश साहू के पिता युवराज साहू ने स्मार्ट गांव डेवलपमेंट फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। स्मार्ट गांव के सहयोगी धनराज सिंह गजपाल, नितेश साहू, ग्रामसरपंच मचांदूर दिलीप साहू, उपसरपंच गजेंद्र साहू, युवराज सिंह साहू, वीरेंद्र कुमार साहू, युगल किशोर साहू, नागेश्वर साहू और गांव की युवा टीम एवं ग्रामवासी ने सहयोग किया।