दुर्ग
उतई, 6 जून। उप सरपंच प्रदीप पाटिल ने कहा कि जो 70 सालों में पहली बार हुआ है। केंद्र की मोदी सरकार से विपक्ष कोई सवाल नहीं पूछ सकता। मोदी सरकार से स्कूल कॉलेज कितने बनाए न पूछो, पीएमओ केयर फंड के पैसे का हिसाब न पूछो, नौकरी व्यापार न पूछो, खाने का तेल रेट 200 दोहरा शतक की ओर बढ़ रहा है। मोदी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।
नवल किशोर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार को ऐसी कौन सी विपत्ति आई कि सरकारी संपत्ति को निजीकरण कर रहे हैं। मोदी सरकार अच्छे दिन की बात करते करते बहुत बुरा दिन ला दिया है। लोगों को लगातार गुमराह किया जा रहा है। मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों का हम सब विरोध करते हैं। इस अवसर पर न.प.उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा,उप सरपंच प्रदीप पाटिल,पार्षद मनोरमा देवांगन, पंच नवल किशोर सिंह, पार्षद संतोषी कुंजाम, पार्षद बिरेंद्र गिरि गोस्वामी, कैलाश देवांगन, शैलेश देवांगन, अन्नू, प्रेरणा साहू थे।