दुर्ग

महिलाओं ने रोपे फलदार पौधे
06-Jun-2021 4:34 PM
महिलाओं ने रोपे फलदार पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 जून।
गोंडवाना भवन दुर्ग में बेटी बचाव मंच ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर बेटियों पोतियों से पेड़ लगवाकर आने वाली पीढिय़ों को प्रोत्साहित कर बेटियों को उच्च संस्कार देते रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की आयोजक शहर अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, शबाना नाज थी। 
इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना गुप्ता, प्रभारी और प्रदेश सचिव सुमन पांडेय,  अध्यक्ष लायंस क्लब आफ दुर्ग सिटी मीनाक्षी अग्रवाल, लक्ष्मी चंद्राकर, ममता गोयल, शिरीन पांडे, अवनी अग्रवाल, उपस्थित थे। पौधरोपण की शुरुआत बच्चों से की गई। इसमें 25 फलदार पौधे रोपे गए।
 


अन्य पोस्ट