दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जून। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद जहां पानी गिरने से नमी आ गई है। ऐसी जगहों पर किसानों ने अक रस जुताई के कार्य शुरू कर दिए हैं वही स्वयं के साधन वाले कुछ किसानों ने बोनी भी प्रारंभ कर दी है।
गौरतलब है कि पिछले साल जिले में डेढ़ लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खरीफ सीजन में किसानों ने विभिन्न प्रकार की फसल ली थी धान की फसल लेने वाले ज्यादातर किसान बोता पद्धति से कृषि करते हैं छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के महासचिव झबेेंद्र भूषण वैष्णव का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद किसानों ने अकरस जुताई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि किसान खरीफ फसल की तैयारी में लग गए हैं बहुत से किसानों ने बोनी के लिए बीज के साथ-साथ खाद का भी उठाव कर लिए हैं। ग्राम अचानकपुर निवासी कृषक रोहित साहू का कहना है कि इन दिनों खेती-किसानी के कार्यों की तैयारी जोरों पर है किसान अपने खेतों की जुताई में लग गए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम खुलने के पश्चात जिन खेतों की जुताई की गई है वहां के घास सूखने के पश्चात बोनी के कार्य भी शुरू कर दिए जाएंगे उनके मुताबिक वर्तमान में ज्यादातर जागरूक किसान ही खेतों की जुताई कर रहे हैं वही कई किसान बोनी के पूर्व खेतों के लेवलिंग के कार्य कर रहे हैं खरीफ व रबी दोनों फसल लेने वाले 80 प्रतिशत किसानों ने खेतों की जुताई पूरी कर ली है। ग्राम मोहलाई निवासी कृषक भरत निषाद का कहना है कृषि कार्य शुरू हो गए हैं। स्वयं के साधन वाले किसान खेतों की जुताई पूरी कर चुके हैं वे बोनी की तैयारी कर रहे हैं