दुर्ग
महापौर ने पीडीएमसी को लिखा पत्र
08-Jun-2021 5:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 8 जून। महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा मिशन अमृत जलप्रदाय योजना के कार्यो का वार्डों में जाकर निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। जहां लापरवाही पूर्वक सुरक्षात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने से अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त किए हैं।
उन्होंने पीडीएमसी मैनेजमेंट कंसलटेंट को कड़ा पत्र लिखकर कहा है कि शहर में योजना के कार्यों में दिशा सूचक बोर्ड नहीं लगाया जा रहा है, जिस पर उन्होंने कड़ा एतराज किया है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देशित कर कहा कि वार्डों में निरीक्षण के दौरान पाया गया है कि मिशन अमृत योजना के कार्य व निर्माणधीन स्थलों पर दिशा सूचक बोर्ड नहीं लगाया गया है और न ही नियमानुसार रिबन लगाकर बेरीकेटिंग कर कार्य किया जा रहा है जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे