दुर्ग

विधायक महंगाई के खिलाफ हुए मुखर
07-Jun-2021 6:41 PM
विधायक महंगाई के खिलाफ  हुए मुखर

छत्तीसगढ़ मॉडल से लें जनहित की प्रेरणा-वोरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जून।
लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा केंद्र के खिलाफ मुखर हो गए हैं। उन्होंने प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू, शहर अध्यक्ष गया पटेल, निर्मल कोसरे एवं तुलसी साहू व शहर के पांच ब्लॉक अध्यक्षों के साथ संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार जनभावनाओं पर खरा उतरने में पूरी तरह से असफल हो रही है। कोरोना महामारी के बीच आसमान छूती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल डीज़ल के दाम कई राज्यों में 100 के पार जा पहुंचे हैं। दैनिक जरूरत की वस्तुएंए घरेलू गैस सिलेंडरए खाद्य तेल के दाम पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हैं। देश की अर्थव्यवस्था अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है लेकिन केंद्र सरकार 20 हजार करोड़ के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट बनाने में मस्त है। सवाल करते हुए उन्होंने पूछा कि घर के राशन का सारा सामान सब्जिय़ां, दालें, गैस सिलेंडर, मसाले सभी चीज़ें मंहगी हो रही हैं. ऐसे में लोग खाएंगे क्याघ् केंद्र की मोदी ने अच्छे दिन का सपना दिखाकर केंद्र में सरकार बनाई है, लेकिन केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आज देश की आर्थिक स्थिति गर्त में चली गई हैए जिसके चलते देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है। महीनों से किसान आंदोलनरत हैं। लगातार युवाओं की नौकरियां जा रही हैं। मध्यम वर्ग परेशान है, लेकिन भाजपा सरकार महंगाई और महामारी को छोड़ कर विपक्ष से लड़ रही है।

कोविड की वैक्सीन उपलब्ध करवाने में केंद्र की विफलता जग जाहिर है ऊपर से कोरोना वैक्सीन में 5 प्रतिशत जीएसटी लगाई जा रही है। राज्यों को जानबूझकर अधिक कीमत पर टीके खरीदने मजबूर किया जा रहा है। आपदा को अवसर बनाने वाली सरकार का चाल चरित्र और चेहरा जनता के सामने उजागर हो चुका है। केंद्र सरकार को जनहितैषी विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल से प्रेरणा लेनी चाहिए जहां किसान, मजदूर मध्य वर्ग खुशहाल है।
 


अन्य पोस्ट