दुर्ग

नगर में जगह-जगह रोपे पौधे
06-Jun-2021 6:22 PM
नगर में जगह-जगह रोपे पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 6 जून।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुम्हारी  भाजपा मंडल के द्वारा विभिन्न वार्डों में वृक्षारोपण किया गया। इसी जिसके तहत वार्ड नंबर 15 कुम्हारी मंडल कार्यालय में भी पौधारोपण किया गया।  
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पी ए दुबे ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में जिस तरह देश को ऑक्सीजन की कमी हुई, हमारे देश को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ी उससे निश्चित रूप से  भारतवासियों को अपने आसपास व समाजिक स्तर पर अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना चाहिए ताकि सुचारू रूप से हमें शुद्ध हवा मिलते रहे। 

मंडल अध्यक्ष पी.एन.दुबे , सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष गोल्डी गोस्वामी, वार्ड पार्षद रागिनी निषाद, वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद  विनोद बंजारे, पूर्व पार्षद राजू निषाद, कैलाश सोनकर, सुजीत यादव एवं तृप्ति चंद्राकर उपस्थित थे।
कॉन्टिनेंटल स्टील कारपोरेशन कुम्हारी में  भी वृक्षारोपण हुआ। यहां लगाए गए वृक्षों में आम आंवला मूंगा चीकू सहित अन्य प्रजाति के पौधे भी लगाए गए लगाने के पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल कंपनी के मैनेजर बजरंग अग्रवाल विद्या शंकर पांडे आनंद पांडे रवि कुमार सिंह सुरेश पांडे वीरू सिंह ठेकेदार वीरानी राइट्स कंपनी के  पटेल जी सहित कंपनी के अन्य वर्कर एवं स्टाफ उपस्थित थे जिन्होंने वृक्षारोपण के पश्चात शपथ ली कि हमने जो भी पौधे लगाए  हैं उनके  तैयार होते तक हम पर्यावरण की रक्षा  पूरी ईमानदारी के साथ इनकी सेवा कर करेंगे ।                      
 


अन्य पोस्ट