दुर्ग
नाबालिग से रेप, आरोपी गया जेल
06-Jun-2021 4:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 6 जून। नाबालिग युवती को भगाकर ले जाने एवं उसके साथ रेप करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेश बागड़े ने बताया कि पीडि़ता को आरोपी बहला फुसला कर भगा ले गया था। धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया था। टीम ने आरोपी राहुल तेलासी कंडरापारा बजरंग नगर दुर्ग के कब्जे से नाबालिग को बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376 (2) (ढ), पॉक्सो एक्ट की धारा 5 (ठ), 6 भी जोड़ी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे