दुर्ग

युवा मोर्चा को सशक्त बनाकर पार्टी हित में काम करेंगे-आयुष
07-Jun-2021 5:26 PM
युवा मोर्चा को सशक्त बनाकर पार्टी हित में काम करेंगे-आयुष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जून।
भारतीय जनता पार्टी जि़ला अध्यक्ष की अनुशंंसा पर बेमेतरा युवा मोर्चा की जि़ला इकाई का गठन कर क्षेत्र के युवाओं को पर्याप्त स्थान देने से साजा क्षेत्र में हर्ष की लहर व्याप्त है। 

जि़ला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, महामंत्री विकास धर दीवान नरेंद्र वर्मा की अनुशंंसा पर एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश युवा मोर्चा संगठन के अध्यक्ष अमित साहू, जि़ला बेमेतरा अध्यक्ष परमेश्वर वर्मा द्वारा नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। जिस पर भाजपा नेता एवं संगठन के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश एवं जि़ला संगठन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

आयुष शर्मा को जि़ला उपाध्यक्ष, अभिषेक शर्मा मीडिया प्रभारी, युवराज लोधी सोशल मीडिया प्रभारी में नियुक्ति के अलावा अन्य पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष लेखु साहू, महामंत्री जितेंद्र साहू कार्यसमिति सदस्य  राधे वर्मा ओमान साहू प्रकाश सोनी छत्रपाल वर्मा मुरारी साहु को बनाया गया है कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं को नयी जि़म्मेदारी देने से क्षेत्र में नई जागृति और संचार उत्पन्न होगा, वहीं युवा वर्ग भाजपा से अधिक से अधिक जुड़ेंगे।

जि़ला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आयुष शर्मा ने नियुक्ति पर प्रदेश एवं जि़ला संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं-पदाधिकारियों के मार्गनिर्देशन में सभी को जोडक़र पार्टी को मज़बूत करने की दिशा में काम करूँगा।

जि़ला मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा ने कहा कि बेमेतरा में नयी नियुक्ति में काम करने वाले युवाओं को पार्टी ने अवसर प्रदान किया है, जो स्वागत योग्य है, वहीं साजा क्षेत्र  युवाओं की नयी टीम आने वाले समय में जनता के हर मुद्दे को उठाकर जनसेवा की दिशा में कार्य करेगी। सोशल मीडिया प्रभारी युवराज वर्मा ने भी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को आमजन तक पहुँचाने की बात कही।
 


अन्य पोस्ट