‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 जून। नगर निगम महापौर अलका बाघमार द्वारा राजस्व विभाग प्रभारी चंद्रशेखर चन्द्राकर के मौजूदगी में वार्डवार वसूली को लेकर राजस्व विभाग की क्लास ली। कहा कि, वसूली में गति लाने टीम बनाकर बड़े बकायादारों के पास डोर टू डोर संपर्क करे। व्यवसायिक एवं बड़ी संस्थानों में जाकर वसूली करें।
उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में निगम द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया है। सोमवार को डाटा सेंटर सभागार में आयोजित राजस्व वसूली से संबंधित समीक्षा बैठक में महापौर ने कहा कि अधिकारी 16 जून से 16 जुलाई से सभी रुकावटों को दूर करते हुए लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहें। निगम राजस्व वसूलने के लिए लगातार निगरानी करें इस स्थिति में राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा।
टैक्स लेने निकले तो रजिस्टर साथ लेकर चलें,करदाताओं के नाम और मोबाइल नंबर भी लिखें, बिना लाइसेंस के दुकान संचालित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें। इस दौरान राजस्व अधिकारी आरके बोरकर और बाजार अधिकारी शुभम गोइर ने बताया की राजस्व वसूली 50 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है। युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर शत प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के दुकान संचालित करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करें। महापौर ने टैक्स वसुली के समय किसी भी की न सुने बड़े बकायेदारों से कड़ाई कर करों की वसूली के निर्देश दिए। प्रत्येक सहायक राजस्व निरीक्षकों की डिमांड के विरूद्ध मकान की संख्या एवं सम्पत्ति करदाता के संबंध में मांग पंजी से मिलान सहित रजिस्टर लेकर चले और मांग पंजी मिलान करें।
प्रत्येक वार्ड सहायक राजस्व निरीक्षक घर-घर जाकर वसूली करे,अगर कोई करदाता टैक्स वाली देने में आना कानी करते है तो नोटिस जारी कर नियमनुसार ताला बंदी और नल कनेक्शन की कार्रवाही करेंगे। सख्त निर्देश वसूली में कोताही बर्दास्त नहीं की जावेगी। समीक्षा बैठक मे नामांतरण के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करे और भवन पूर्णता के आधार पर संपत्तिकर अधिरोपित करें, जिससे करों में वृद्धि हो सके।
उन्होंने कहा कि जल विभाग से सामंजस्य कर नये घरों से जलकर की वसूली करें। उन्होंने कहा इसी प्रकार भवन शाखा से नये मकानों की जानकारी लेकर सम्पत्तिकर, जलकर व समेकितकर की वसूली करे। जिससे शतप्रतिशत वसूली हो सके। उन्होंने ये भी कहा कि बड़े बकायादारों से कडाई से वसूलना सुनिश्चित करे तथा प्रतिदिन की वसूली की जानकारी लेवे। उन्होंने कहा कि हर एक वॉड मे एआरआई रोजना 20 घरों का टारगेट दिए है।
महापौर ने निजी हॉस्पिटलों, कॉलेज,स्कूलों में फायर सीप की जांच के साथ साथ टैक्स वसूली की कार्रवाई करें। साथ ही फायर सीप इन जगहों पर नही पाए पर जुर्माना की कार्रवाई करने की बात कही।उन्होंने यूजर चार्ज में बढ़ोतरी करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि यूजर चार्ज में कोई समझौता नहीं होगी। राजस्व बैठक के दौरान राजस्व अधिकारी राजकमल बोरकर,निशांत यादव,बाजार अधिकारी शुभम गोइर,निशांत यादव थानसिंह यादव,विनोद उपाध्यय,लव कुश,शिवा, लक्ष्य गोइर,पवन नायक, सत्येन्द्र, निखिल, धनवर्धन,नीरज मौजूद रहें।