दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 जून। दुर्ग विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ कार्यक्रम का आयोजन राजीव भवन दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों, नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुरक्षा के लिए जनजागरण करना था। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित रहे।
इस दौरान ताम्रध्वज साहू ने कहा कि संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, यह देश की आत्मा है। जो लोग लोकतंत्र को कुचलना चाहते हैं, उन्हें कांग्रेस का हर सिपाही संविधान की रक्षा में डटकर जवाब देगा। देश को तानाशाही की ओर ले जाने वाले हर प्रयास का डटकर विरोध होगा।
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि आज संविधान के मौलिक सिद्धांतों- जैसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, और जनप्रतिनिधियों की गरिमा पर सीधा हमला किया जा रहा है। 2014 के बाद से संसद में संवाद की परंपरा समाप्त हो चुकी है। कानून बिना चर्चा के पास हो रहे हैं और विरोध करने वालों को जांच एजेंसियों से डराया जा रहा है। यह सिर्फ एक राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लोकतांत्रिक भविष्य को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में बदरूद्दीन कुरैशी, गया पटेल, राकेश ठाकुर, धीरज बाकलीवाल, मुकेश चंद्राकर, शंकर ताम्रकार, आर.एन. वर्मा, दीपक दुबे, राजेंद्र साहू, आनंद ताम्रकार, मोहित वाल्दे, शिशिरकांत कासर, अजय मिश्रा, राजकुमार वर्मा, संदीप वोरा, फतेह भाटिया, निकिता मिलिंद, हेमा साहू, सुमित वोरा, शिजु एंथनी, अतुल साहू, राजेश गुप्ता, सुनील चौधरी, सुमित घोष, आयुष शर्मा, विवेक मिश्रा, दीपक साहू, उषा ठाकुर, निर्मला साहू, अमोल जैन, महेश्वरी ठाकुर, अब्दुल गनी, अशोक मेहरा, राज पाटले, अशोक चंद्राकर, पृथ्वी चंद्राकर, निकिता सिंह, मेजर सागर, वरुण केवलतानी, संजय बत्रा, कौशल किशोर सिंह, कृष्णा देवांगन, भोजराज यादव, परमजीत सिंह भुई, कचरू चौहान, नासिर खोखर, प्रेमलता साहू, सौरभ ताम्रकार, शत्रुघ्न चक्रधारी, गणेश सोनी सहित दुर्ग शहर के सभी वार्डों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पूर्व पार्षदगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल के साथी उपस्थित रहे।