दुर्ग

युगलकिशोर जनपद सरपंच संघ अध्यक्ष, धर्मेन्द्र व अरुण उपाध्यक्ष बने
14-Jun-2025 5:29 PM
युगलकिशोर जनपद सरपंच संघ अध्यक्ष, धर्मेन्द्र व अरुण  उपाध्यक्ष बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 जून।
ग्राम पंचायत मचांदूर के सरपंच युगल किशोर साहू दुर्ग जनपद सरपंच संघ के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।  संघ के सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए। ग्राम पंचायत डुमरडीह सरपंच धर्मेन्द्र बंजारे व समोदा सरपंच अरुण गौतम उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
इसी प्रकार अनिल बंजारे खेदामारा सचिव, सुशील साहू ननकठ्ठी कोषाध्यक्ष, खुमान निषाद कोडिय़ा एवं कीर्तन साहू कचांदूर मीडिया प्रभारी, दुलारी देशलहरे खम्हरिया कानूनी सलाहकार एवं जनपद पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी तथा पूर्व सरपंच नगपुरा भूपेन्द्र रिगरी संघ के संरक्षक बनाए गए हैं। सरपंच संघ के इस चुनाव के दौरान दुर्ग जनपद पंचायत क्षेत्र के दर्जनों ग्राम पंचायत के सरपंच मौजूद थे।
सरपंच संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष युगल किशोर एवं अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि जनपद क्षेत्र के ग्रामीण विकास के लिए वे सदैव क्षेत्र के सरपंचों के साथ खड़े रहेंगे। साथ ही सरपंच के रूप में कार्य करते हुए विभिन्न प्रकार की आने वाली समस्याओं का सामूहिक रूप से समाधान निकालने का प्रयास करते हुए एकजुटता से कार्य करेंगे। संघ के माध्यम से शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का जनहित में बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में भी सदैव तत्पर रहेंगे।


अन्य पोस्ट