दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 जून। अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय कुमार रूपानी सहित 241 लोगों की मौत एवं सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को नगर निगम कार्यालय में महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में नगर निगम परिसर में आयोजित शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान महापौर अलका बाघमार ने कहा कि यह हादसा बेहद हृदय विदारक और स्तब्ध कर देने वाला है। महापौर ने कहा कि शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे ने अपने कर्तव्य के प्रति अदम्य साहस, निष्ठा और समर्पण दिखाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमें उन पर गर्व है। हम सब इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है।
सभा में आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा, देवनारायण चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, मनीष साहू, शिव नायक, नीलेश अग्रवाल, शशि साहू, संजय अग्रवाल, कमल देवांगन, खालिक रिजवी, नीरा खिचरिया, सविता साहू, मनीषा सोनी, मनीष कोठारी, अजीत वैध, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, गिरीश दीवान, संजय ठाकुर, आरके बोरकर, संजय मिश्रा, अनिल सिंह के अलावा एमआईसी सदस्य/ पार्षदगण व अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


