दुर्ग
दुर्ग, 14 जून। आईआईटी भिलाई के समीप कुटेला भाठा रोड पर सडक़ पर खड़े डामर मिक्चर वाहन से टकराकर दुपहिया वाहन सवार एक युवती की मौत हो गई। वहीं उसकी बहन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना में सवार दोनों बहने घायल हो गई थी। इलाज के दौरान छोटी बहन सुहानी सिंह 17 वर्ष की मौत हो गई जबकि दूसरी घायल का इलाज चल रहा है।
नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि 12 जून को दो बहने सुहानी सिंह और खुशी सिंह अपनी तीसरी बहन से मिलने जा रहे थे। तभी आईआईटी भिलाई कुटेला भाठा चौकी जेवरा सिरसा में डामर प्लांट के पास सडक़ पर वाहन खड़े हुए थे। डामर मिक्सर मशीन से दोपहिया सवार खुशी सिंह एवं सुहानी सिंह टकरा गए। जिन्हें इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया। परंतु इलाज के दौरान छोटी बहन सुहानी सिंह पिता अरविंद सिंह 17 वर्ष लक्ष्मी नगर सुपेला का निधन हो गया। जबकि घायल बड़ी बहन खुशी सिंह 19 वर्ष का इलाज शंकराचार्य अस्पताल में जारी है। पुलिस ने बताया कि वाहन बड़ी बहन खुशी सिंह चला रही थी। पुलिस ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई में एनसीसी कैंप में चल रहा है, जिसमें उनकी तीसरी बहन भी शामिल हुई है, दोनों उसी से मिलने जा रही थी।


