दुर्ग
15 को पेयजल आपूर्ति पूर्णत: बाधित रहेगी
13-Jun-2025 5:48 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 13 जून। वर्षाऋतु के पूर्व नगर पालिक निगम भिलाई के शिवनाथ इंटेकवेल में संधारण कार्य किया जाना अति आवश्यक है। इस हेतु दिनांक 14 शनिवार को समय सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक शट-डाउन लिया जायेगा। शट-डाउन लिये जाने से शिवनाथ इंटेकवेल से जलप्रदाय पूर्णत: बाधित होने के कारण दिनांक 15 रविवार को नगर निगम भिलाई एवं नगर निगम रिसाली के समस्त उच्चस्तरीय जलागारों में जलप्रदाय आंशिक रूप से बाधित रहेगी। संधारण कार्य पूर्ण होने पश्चात पूर्व की भांति जल प्रदाय चालू कर दिया जायेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे