दुर्ग

विधायक गजेन्द्र यादव स्वस्थ, लौटे घर
13-Jun-2025 8:48 PM
 विधायक गजेन्द्र यादव स्वस्थ, लौटे घर

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

दुर्ग, 13 जून। स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण दो दिन अस्पताल में भर्ती होकर चिकित्सकीय उपचार पश्चात् विधायक गजेन्द्र यादव घर लौट गए हैं। चिकित्सकों ने पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए है।  उन्होंने सभी के स्नेह और शुभकामनाओ के लिए हृदय से आभार जताया है। जल्दी ही जनता की सेवा में पुन: सक्रिय होंगे।

ज्ञात हो कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गजेंद्र यादव बैडमिंटन खेलते समय घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

जैसे ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा को इस दुर्घटना की जानकारी मिली, वे तत्काल अस्पताल पहुंचे और यादव का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वोरा ने कहा, राजनीति अपनी जगह है, पर व्यक्तिगत रूप से हम सब एक परिवार की तरह हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जल्द स्वस्थ हों और फिर से सक्रिय जीवन में लौटें।


अन्य पोस्ट