दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा के युवाओं को बस्तर टाइगर में अवसर
27-Jul-2021 8:53 PM
दंतेवाड़ा, 27 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दंतेवाड़ा में पुलिस की पुलिस जवानों की कमी को दूर करने हेतु विशेष प्रयास किए गए हैं। इसी कड़ी में बस्तर टाइगर के अंतर्गत 400 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त पदों में उप पुलिस अधीक्षक हेतु एक पद निरीक्षक हेतु 5 पद, सहायक उपनिरीक्षक हेतु 11 पद, उप निरीक्षक हेतु 8 पद ,आरक्षक हेतु 300 पद और प्रधान आरक्षक हेतु 75 पदों की स्वीकृति दी गई है।