दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 1 मई। मजदूर दिवस के अवसर पर संयुक्त खदान मजदूर संघ (एसकेएमएस) बचेली द्वारा, एनएमडीसी बचेली परियोजना के सहयोग से तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 अप्रैल को किया गया।
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन एनएमडीसी परियोजना प्रमुख श्रीधर कोडाली के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। वहीं मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक महेश नायर और उपमहाप्रबंधक सौरभ कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष रवि मिश्रा, सचिव जागेश्वर प्रसाद, आर. वेंकट, श्रवण कुमार, रमेश सेठिया, जितेंद्र राय सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मैच खेले गए। पहले मैच में भांसी की टीम ने केवी मेन स्ट्राइकर बचेली को हराया। दूसरे मैच में सीआईएसएफ बचेली ने केवी स्ट्राइकर बचेली को पराजित किया। तीसरे मैच में एनएमडीसी किरंदुल की टीम ने गंजेनार को हराया। प्रतियोगिता 1 मई को फाइनल मैच के साथ समाप्त होगी।
आयोजन के संचालन में रेफरी के रूप में उमंतराव झाड़ी, रणविजय प्रताप सिंह और विजय पात्रो ने जिम्मेदारी निभाई। स्कोरर के रूप में संध्या पात्रो और तारक साहा तथा लाइनमैन के रूप में अमरजीत सिंह और अजीत कुजूर सहित अन्य सहयोगियों की भूमिका रही।


