दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 1 मई। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में छू लो आसमान, कारली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अग्रणी स्थान हासिल किया। छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इस क्रम में 10वीं कक्षा में विद्यालय की छात्रा तमन्ना ठाकुर पिता दिनेश ठाकुर ने 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं के. काव्या स्वर्णकार पिता के. नारायण स्वर्णकार ने 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा पायल ताती पिता अमेर सिंह ताती ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर पंचम स्थान, सीमा पिता हुंगा ने 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर सप्तम, अनीशा राय पिता दीपकर राय एवं भूमिका नागवंशी पिता केशव राव नागवंशी, सरस्वती यादव पिता नीलू राम यादव ने 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर नंवम स्थान, हासिल किया।
इसी प्रकार 12वीं कक्षा में छात्रा टिशा साहू पिता राम नारायण साहू ने 92.80 प्रतिशत अंक लाकर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा फाल्गुनी सोम पिता ललित कुमार सोम ने 90.40 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पंचम स्थान, प्रार्थना सोरी पिता रामदेव सोरी ने 90 प्रतिशत अंक लाकर जिले में षष्ठ स्थान, छात्रा भूमिका पिता धर्मेंद्र ठाकुर ने 88.20 प्रतिशत अंक लाकर जिले में अष्टम स्थान प्राप्त किया।
अन्य छात्राओं ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
कलेक्टर ने बढ़ाया मनोबल
इस अवसर पर कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने बेहतर परिणाम देने वाले संस्था की छात्राओं को सराहा। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय की अधीक्षिका शैनी रवीन्द्र और सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं में छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि संस्था में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाता है, जिसके कारण यह सफलता संभव हो पाई है।


