दन्तेवाड़ा

नीट परीक्षा: समय से पूर्व पहुंचे अभ्यार्थी
02-May-2026 4:27 PM
 नीट परीक्षा: समय से पूर्व पहुंचे अभ्यार्थी

दंतेवाड़ा, 2 मई। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली  नीट यूजी-2026 परीक्षा 3 मई की संपूर्ण  व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं।

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मर्गदर्शन में परीक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस संबंध में नोडल अधिकारी भरतराम ध्रुव को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो परीक्षा से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं की सतत निगरानी कर रहे हैं।

जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके अनुसार अभ्यर्थी पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकते हैं। धार्मिक आस्था से संबंधित वस्तुएं पहनने की अनुमति है, लेकिन इसके लिए अभ्यर्थियों को जांच प्रक्रिया हेतु समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। हल्के कपड़े पहनना उचित रहेगा, हालांकि आवश्यकता अनुसार फुल स्लीव्स या ऊनी वस्त्र पहनने की अनुमति भी दी गई है, बशर्ते अभ्यर्थी समय से पहले पहुंचकर जांच प्रक्रिया पूर्ण करें। साथ ही, चप्पल या कम हील वाले जूते पहनने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित निर्देशों का पालन करें तथा परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचकर सहयोग प्रदान करें।


अन्य पोस्ट